प्रधान की जागरूकता का सराहनीय कदम।
उन्नाव। ब्लॉक मियागंज उन्नाव में ग्राम प्रधान ने पेश की जागरूकता की मिसाल। प्रकरण ग्राम पंचायत कनिगावँ मियागंज उन्नाव का है। जहाँ नव निर्वाचित ग्राम प्रधान संतोष अपने निकटवर्ती वेदप्रकाश व अन्य सहयोगियों के साथ पूरे गावँ को सेनेटाइज कराया गया है।
उसके पश्चात पूरे गावँ में आशा बहुओं के द्वारा थर्मल सकैनिंग व ऑक्सी मीटर के द्वारा व्यक्तियों की जांच करवाई। जांच के उपरांत लोंगो को दवाइयों की उपलब्धता करवाई । ग्राम प्रधान के अनुसार आने वाला समय कोरोना जैसी महामारी के लिए और भी भारी पड़ने वाला है आने वाले समय में भी लोगो को कोरोना महामारी से बचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

