कोरोना की कहर, ईदगाह पर सन्नाटा।



           बस्ती। इस बार ईद की खुशियों को कोरोना का ग्रहण लग गया। कोरोना के खौफ के चलते लोगों ने घरों में नमाज़ पढ़ी और ईदगाह में सन्नाटा था। इस दौरान बच्चे, जवान, व बूढ़े सभी एक दूसरे को मुबारकबाद देते रहे। शुक्रवार को कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा, कलवारी, गायघाट, चरकैला, बैरारी, जिभियांव, कुदरहा, आदि कस्बों में घरों में ही ईद की नमाज अता की गई।फोन पर ही एक दूसरो को मुबारक बाद दी और अपने अपने घरों से में ही सेवइयां खाई। इस बाबत समाजसेवी डाक्टर यूसुफ अंसारी ने बताया की खुदा की इबादत सच्चे दिल से होती है। इसके लिए जगह कोई मायने नहीं रखता और बात जब देश व समाज का हो तो सब कुछ छोड़कर देश व देश वासियों की भलाई के लिए सोचना चाहिए। वही जामा मस्जिद गायघाट के सदर डाक्टर किताबुल्लाह ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरी कायनात परेशान है। ऐसे में हम ईद कैसे मनाएं। यह सोचने वाली बात है। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने