अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने इजरायल और फिलिस्तीन के मध्य जारी युद्ध मे भारत की तटस्थता की नीति की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए इसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की मुस्लिम परस्ती की पराकाष्ठा बताया है ।
हिन्दू महासभा के अयोध्या जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज ने इजरायल का समर्थन करते हुए कहा कि इजरायल ने इस्लामिक आतंकवाद के समूल नाश के लिए निर्णायक अभियान आरम्भ किया है । विश्व शांति और मानवता की रक्षा हेतु पृथ्वी से इस्लामिक आतंकवाद का अंत आवश्यक है और हिन्दू महासभा इस अभियान में पूर्ण रूप से इजरायल का समर्थन करती है ।
अयोध्या जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने इजरायल को भारत का सच्चा मित्र राष्ट्र बताते हुए कहा कि इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ इजरायल ने सदैव भारत के साथ एक सगे भाई से बढ़कर सहयोग और समर्थन दिया है । फिलिस्तीन स्थित इस्लामिक आतंकवाद हमास को नेस्तनाबून्द करने का जिस तरह इजरायल ने अभियान आरम्भ किया , उसकी प्रशंसा करने के लिए शब्दकोश में शब्द कम पड़ गए हैं ।
जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद के विरुद्ध इस युद्ध मे अखिल भारत हिन्दू महासभा इजरायल के साथ है और विश्व से इस्लामिक आतंकवाद के समूल नाश की कामना करती है ।
राकेश दत्त मिश्र ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा तटस्थता की नीति अपनाने पर घोर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि भारत विश्व का इस्लामिक आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित एवं पीड़ित देश है । मोदी सरकार को इजरायल का समर्थन करते हुए इजरायल के पक्ष में भारतीय सैनिक भेजने का मित्रतापूर्ण कदम उठाना चाहिए था , किन्तु मोदी सरकार ने भारतीय मुसलमानों को खुश करने के लिए इजरायल से मित्रता के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगा दिया । भावी पीढ़ी मोदी सरकार को उसके इस कृत्य के लिए कभी क्षमा नही करेगी ।
जिला महामंत्री भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आज विश्व के सभी मुस्लिम देश फिलिस्तीन के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं । ऐसी विषम परिस्थिति में भारत सहित विश्व के समस्त गैर मुस्लिम देशों को इजरायल के समर्थन में एकजुट होकर इस्लामिक आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध मे एकजुटता का प्रदर्शन करना चाहिए !