अयोध्या। मृतक अमित मौर्या के प्रकरण पर करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ऐडवोकेट श्वेता राज सिंह ने कहा की करणी सेना अमित के परिवार को न्याय दिलाने के लिये परिवार के साथ है। श्वेता ने कहा की प्रशासन के भ्रष्टचार का ये एक उदहारण है, इस में कई राजनेताओं की भी सन्लिप्तता हो सकती है, अयोध्या राम मंदिर के फैसले के बाद से ही शासन और प्रशासन पूरे जिले की जमीनें हडप रहा है। आज प्रशासन में बिना पैसों के सुनवाई नही है, हर छोटी से छोटी बात पर प्रशासन के हांथ पैसों के लिये फैले हैं ऐसे में आम जनता कहाँ जाये। कई प्रकरण में तो प्रशासन शासन के इशारों पर कार्य करता है।
इस विषय पर योगी जी को गंभीरता से जाँच कर दोषियों को सजा करानी चहिए ताकी परिवार को न्याय मिल सके।