अयोध्या। कोरोना जैसी महामारी के बीच में अधिकतर दुकानें बंद रहती है इन दुकानों के बंद होने के कारण जो लोग बाहरी जनपद से आते हैं या अन्य जनपदों को जाना होता है उन्हें रास्ते में खाने पीने का कोई सामान नहीं मिल पाता है। लोग परेशान रहते हैं ऐसे में कायस्थ धर्म सभा अयोध्या द्वारा बाहर से आने और जाने वाले लोगों के लिए भोज प्रसाद का एक पैकेट साथ में पानी उपलब्ध कराया जाता है। बाहर से आने जाने वाले कई ऐसे लोग हैं जो भूख से परेशान रहते हैं उन्हें यह भोजन बहुत राहत देता है रोजाना की भांति आज भी कायस्थ धर्म सभा की एक टीम भोजन प्रसाद बांटने के लिए निकली उसमें पवन कुमार गुप्ता, हरिओम सुनील, एडवोकेट सत्येंद्र श्रीवास्तव, राजा बाबू गौ सेवा संस्थान, मंगल गुप्ता, अवधेश मौर्य, सुनील सोनी, अभिषेक मिश्रा, श्याम जी तथा राजकुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष :-जन मानस सेवा समिति अयोध्या आदि लोग रहे विशेष सहयोगी के रुप में एडवोकेट सतीश सहाय अध्यक्ष कायस्थ महासभा, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महामंत्री कायस्थ धर्म सभा, विश्व दीपक श्रीवास्तव - उपाध्यक्ष, लाल जी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरी मोहन श्रीवास्तव, जगदीश श्रीवास्तव आदि है। कायस्थ धर्म सभा अयोध्या श्मशान घाट पर भी 💐दाह संस्कार 💐संबंधी सामग्री भी वर्ग के लोगों को उपलब्ध कराती है। कायस्थ धर्म सभा द्वारा आगे भी इसी प्रकार की निरंतर सेवा करते रहने की योजना बनाई जा रही है।
कायस्थ धर्म सभा अयोध्या की निरंतर जारी है नारायण सेवा
byManas Samachar
-
0

