लाकडाउन में दुकान खोलने पर पांच दुकानदारों के विरुद्ध पुलिस ने चप्पा किया नोटिस।
गोसाईगंज-अयोध्या। लॉकडाउन अनुपालन ना मानने वालों दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नगर के पांच दुकानदारों के काटे चालान तथा दुकानों पर चस्पा किया नोटिस। वही दुकान के सामने खड़ी बाईकों को पुलिस में डीसीएम पर लदवाकर कोतवाली पहुंचाई तथा फोर व्हीलर गाड़ियों को भी चेतावनी दिया है बिना पास के आप लॉकडाउन में कहीं नहीं जा सकते इस दौरान पूरे नगर में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान खोली और अकारण सड़क पर घूमते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा लॉकडाउन 17 मई सुबह तक बढ़ा दिया गया है। मंगलवार की सुबह नगर के कई दुकानदारों ने चोरी छिपे अपनी दुकानें खोल लीं।
क्षेत्राधिकारी सदर आरके चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में पुलिस ने नगर के मेन बाजार में दुकान खोलकर सामान दे रहे पांच दुकानों को पकड़ लिया। जिसमें धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन हो रहा था तथा कोविड-19 संक्रमण फैलाने की संभावना को देखते हुए मौके नोटिस चस्पा किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से लॉकडाउन का विधिवत पालन करने के लिए कहा और कहा कि यह आप सब के लिए हितकारी है जरा सी चूक हो जाने पर सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।