कोरोना के बढ़ते काल में कायस्थ धर्म सभा अयोध्या बढ़-चढ़कर कर रहा है सेवा।



        अयोध्या। कोरोना जैसी बढ़ती बीमारी के बीच में कायस्थ धर्म सभा अयोध्या ने भी बढ़-चढ़कर शुरू कर दी है सेवा। धर्म सभा द्वारा कोरोना के मरीजों तथा उनके साथ आए तीमारदारों को जो बाजार बंद होने के कारण भोजन पानी की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं उनको उपलब्ध करा रहा है भोजन प्रसाद तथा पानी। धर्म सभा द्वारा श्री राम अस्पताल अयोध्या, जिला अस्पताल फैजाबाद अयोध्या के मरीजों और तीमारदारों को उपलब्ध कराई जाती है भोजन व्यवस्था। इसके साथ ही बस स्टेशन अयोध्या तथा रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली वह यात्री जिन्हें भोजन की आवश्यकता होती है उन सभी यात्रियों को भी भोजन उपलब्ध कराया जाता है। फुटपाथ पर बैठे हुए वह व्यक्ति जो भोजन के लिए परेशान रहते हैं तथा राह चलते रिक्शा वाहन या अन्य लोग जो परेशान दिखते हैं सभी को धर्म सभा भोजन का पैकेट देता है। यही नहीं श्मशान घाट पर भी परेशान व्यक्तियों को लकड़ी को छोड़कर अन्य दाह संस्कार संबंधी सामग्री उपलब्ध करा रही है कायस्थ धर्म सभा अयोध्या।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने