भारतीय जीवन बीमा निगम, आईपीओ व अन्य सार्वजनिक संस्थानों ने निजीकरण की नीति के खिलाफ हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया।



     भारतीय जीवन बीमा निगम, आईपीओ व अन्य सार्वजनिक संस्थानों ने निजीकरण की नीति के खिलाफ आज दो दिवसीय कर्मचारियों ने काम बंद कर एलआईसी कार्यालय पर संयुक्त रूप से हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया।इस के साथ साथ बीमा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार व हड़ताल की।बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि आज के इस धरने के माध्यम से हमारी सरकार से यह मांग है कि संघ के नेताओं ने सरकार से एलआईसी का आईपीओ वापस दिया जाए।एल आईसी में जितने भी पद रिक्त हैं उन पर जल्द से जल्द भर्ती की जाए और नई पेंशन स्कीम को समाप्त करके कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।             मंडल अध्यक्ष आर.डी. आनंद ने बताया कि हमारे संघ की और हमारे पदाधिकारियों मांगे हमेशा कर्मचारियों के हित के लिए रहती है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी परिवर्तनों को सरकार जल्द से जल्द रद्द करें।अगर हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई और हमारा धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा और हम सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने