बाल श्रमिकों के लिए श्रम विभाग लाया नई योजना।



         अयोध्या। बाल श्रमिकों के लिए श्रम विभाग लाया नए कलेवर में नई योजना। बाल श्रमिकों को शिक्षित करेगा श्रम विभाग। बाल श्रमिकों के लिए आई बाल श्रम विद्या योजना। शिक्षा पर विशेष ध्यान देगा श्रम विभाग। जिन बच्चों के माता-पिता दोनों या किसी एक की मृत्यु हो चुकी हो या गरीब परिवार भूमिहीन हो। उन बच्चों को मिलेगा लाभ।अयोध्या मंडल में 100 बाल श्रमिकों को शिक्षित करने का लक्ष्य।बाराबंकी में 79, अयोध्या अमेठी सुल्तानपुर अंबेडकरनगर में सात-सात बच्चे ले रहे लाभ। इन बच्चों को मिलते हैं प्रतिमाह एक हज़ार रुपये। बालिकाओं को मिल रहे 1200 रुपए प्रतिमाह। विद्यालय में 70% उपस्थिति अनिवार्य। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने दी जानकारी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने