महिला अस्पताल में साडे 3 वर्ष से नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड की जांच।



             अयोध्या। जिला महिला अस्पताल में करीब 3:30 वर्ष बाद अल्ट्रासाउंड जांच प्रारंभ होने की उम्मीद जग गई है यह जांच अस्पताल में तैनात रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ अरुण कुमार के करीब साडे 3 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद से बंद है इसकी वजह से अस्पताल आने वाले गर्भवती महिलाओं महिला मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस गंभीर समस्या के बारे में मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने विधानसभा में के प्रथम सत्र के दौरान प्रश्न कर शासन से जानकारी मांगी थी उसी के बाद शासन ने मामले को संज्ञान में लेकर उच्च अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन को पत्र भेजा अनुसूचित सचिव चंदन कुमार रावत की तरफ से महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की पत्र भेजकर कहा गया है कि विधायक अवधेश प्रसाद ने सदन को अवगत कराया है कि अयोध्या जिले के महिला अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीनों के संचालन के लिए कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन 5 वर्ष से खराब पड़ी है इतना ही नहीं जिले के किसी भी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती भी नहीं है उनके इस सवाल के बाद अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या मंडल के प्रमुख जिला चिकित्सा अधीक्षक जिला और महिला से वर्किंग मशीनों की संख्या और रेडियोलॉजिस्ट के बारे में अवगत कराने को कहा गया है वहीं महिला अस्पताल में मौके पर तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध है रेडियोलॉजिस्ट के लिए पूर्व में अस्पताल की तरफ से शासन महानिदेशक और अस्पताल की निरीक्षणमें आए विशेष सचिव को अवगत कराया जा चुका है 2 दिन पूर्व शासन की तरफ से मिले पत्र में पूछे गए बिंदुओं की जानकारी तैयार कर भेजी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने