अयोध्या। प्रदेश शासन ने जिला अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक के पद पर तैनात डॉ चिरंजी राय को प्रोन्नति देकर निदेशक बनाया है। साथ ही इस पद पर तैनाती भी दी है। डॉ चिरंजी के प्रमोशन से एक बार फिर जिला अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक का पद खाली हो गया है।
गौरतलब है कि प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के चिकित्सक डॉक्टर चिरंजी राय वर्तमान में अपर निदेशक संवर्ग वेतनमान रुपए 37,400-67,000 ग्रेड पे-8900 पुनरीक्षित वेतनमान 1,31,100-2,16,600 रूपये पे मेट्रिक्स लेवल-13 क में कार्यरत थे। शासन ने राजयपाल की सहमति से उनको निदेशक ग्रेड वेतनमान रुपए 37,400-67,000 ग्रेड पे-1000 पुनरीक्षित वेतनमान 1,44,200-2,18,200 रूपये पे मेट्रिक्स लेवल-14 पर प्रोन्नत किया है। प्रोन्नति के सतह ही डॉ चिरंजी राय को जिला अस्पताल अयोध्या के प्रमुख अधीक्षक पद से उर्सला हार्समैन मेमोरियल अस्पताल कानपुर नगर का निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक बनाया है।
शासन के चिकित्सा अनुभाग के सचिव रविंद्र की ओर से जारी आदेश में डा चिरंजी राय के साथ प्रमुख अधीक्षक एसएसपीजी जिला चिकित्सालय वाराणसी से प्रोन्नत कर निदेशक सीएचसी के पद पर तैनात किया गया है।