अयोध्या। कायस्थ धर्म सभा अयोध्या के कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक धर्म सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिमोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक धर्म सभा के कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव के निवास स्थान अमानीगंज मैं संपन्न हुई। बैठक में श्री धर्म हरि चित्रगुप्त मंदिर के रखरखाव पूजा भोग आदि के संबंध में विचार किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्येंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विश्व दीपक संगठन मंत्री आलोक कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, मंत्री राजकुमार श्रीवास्तव एवं कार्तिकेय श्रीवास्तव, चंद्रकांत श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।