प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगबार आज पहुंचे अमरिया व्लाक परिसर पीलीभीत।



         पीलीभीत। प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगबार ने आज अमरिया व्लाक परिसर में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में अध्यक्षता की तथा समस्त विभागों द्वारा ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत में कराये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की है इस कार्यक्रम में अमरिया ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे राज्य मंत्री संजय सिंह गंगबार ने ग्राम पंचायत स्तर पर सीसीरोड प्रधानमंत्री आवास शौचालय आदि को लेकर संवंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये और कहा कि किसी भी गांव के लाभार्थी से एक रूपया भी रिश्वत न बसूला जाये और लाभार्थी को सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचना चाहिये यदि किसी अधिकारी की रिश्वतखोरी की सूचना मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी आज ब्लाक अमरिया के बाबू अनुज सक्सेना को तत्काल कार्य से निलंबित कर दिया मंत्री की इस कार्यवाही से ब्लाक परिसर में हढकम्प मचा रहा बतादें के ब्लाक के बाबू विवाह अनुदान योजना के आवेदनों के लिये पैसे लेकर जमा करने का काम करता था जिसकी शिकायत क्षेत्रिये लोगो ने आज की थी।
          आज इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बरखेडा बिधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ब्लाक प्रमुख निशान सिंह जिला उपाध्यक्ष पटेल सहित समस्त कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे बतादें की आज क्षेत्र पंचायत की बंठक में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगबार द्वारा सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने