पुलिस ने पीडिता-अपहृताओ की बरामदगी अन्दर 36 घण्टे में किया।



         अयोध्या। 19 मई 2022 को थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0 176/2022 धारा 363 भा0द0वि0 थाना कैण्ट अयोध्या वादी द्वारा अपनी पुत्रियो उम्र लगभग 16 वर्ष व 14 वर्ष तथा अपनी भतीजी उम्र लगभग 16 वर्ष निवासीगण थाना कैण्ट जिला अयोध्या की गुमशुदगी के सम्बन्ध मे पंजीकृत कराया था। जिसमे  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या  शैलेश पाण्डेय के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर  विजयपाल सिंह, के निकट पर्वेक्षण मे एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर  पलाश बंसल जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व मे  प्रभारी निरीक्षक अरूण प्रताप सिंह के साथ 03 पुलिस टीमो का गठन किया गया तथा 36 घण्टे के अन्दर  21 मई 2022 समय 12.30 बजे गुमशुदा तीनो बालिकाओ की बरामदगी अयोध्या कैण्ट रेलवे स्टेशन के पास से की गयी। बरामदगी के उपरान्त अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने