अयोध्या पहुंचे वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अरुण सक्सेना का सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।तो वही पौधरोपण की तैयारियो का जायजा लिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि वन विभाग द्वारा लगाए गए 90% पेड़ सुरक्षित है।वन विभाग पेड़ों को संरक्षित कर रहा है।उन्होंने कहा कि पेड़ कम काटे जाएं लगाए ज्यादा जाएं।उन्होंने कहा कि मजबूरी में ही पेड़ काटे जाएं। वन मंत्री ने कहा कि वन विभाग को निर्देश दिए गए है कि पेड़ ना काटे जाएं पेड़ का ट्रांसप्लांटेशन किया जाय।उन्होंने कहा कि ऐसा तरीका आ गया है कि पेड़ को काटने के बजाय पेड़ को उठाकर दूसरी जगह रखा जाए। इसके बाद मंत्री जी सायं 5:00 बजे भगवान धर्म हरि श्री चित्रगुप्त मंदिर में गए भगवान का दर्शन पूजन किया वहां पर चित्रगुप्त समाज के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया उन्होंने अपने समाज के लोगों के साथ बैठकर वार्ता की और समाज के उत्थान के लिए अपनी बात कही। चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ धर्म सभा अयोध्या के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिमोहन श्रीवास्तव सत्येंद्र श्रीवास्तव विश्व दीपक श्रीवास्तव सुशील श्रीवास्तव राजकुमार श्रीवास्तव कार्तिकेय श्रीवास्तव आलोक कुमार श्रीवास्तव राजन श्रीवास्तव राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ जागरण संस्थान सुभाष चंद्र श्रीवास्तव नीरज श्रीवास्तव रिंकू कमलेश श्रीवास्तव ओम भास्कर विनोद जी संजीव वर्मा चंद्रमोहन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष श्रीवास्तव सिद्धार्थ श्रीवास्तव पत्रकार महेंद्र श्रीवास्तव अरुण श्रीवास्तव आदि तमाम चित्रगुप्त समाज के लोग पूजन स्वागत में एकत्रित हुए।
अयोध्या पहुंचे वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री अरुण सक्सेना
byManas Samachar
-
0