महाराजा निषादराज चौराहा बनाए जाने की घोषणा को लेकर निषाद समाज द्वारा अयोध्या महापौर का किया गया सम्मान।


        अयोध्या। टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम बदलकर महाराजा निषादराज चौराहा रखने की मांग कई वर्षों से चली आ रही दिनांक 11 मई को नगर महापालिका  महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता व प्रस्ताव से आम बैठक में ऐतिहासिक प्रस्ताव पास किया गया I इसी कड़ी में दिनांक 17 मई को टेढ़ी बाजार चौराहा निषाद पंचायती मंदिर में निषाद समाज द्वारा अयोध्या महापौर का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें निषाद समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा महापौर का माला पहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया I 
           महाराजा निषादराज चौराहे के नाम के साथ महाराजा निषादराज की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की गई थी जिसके लिए जगह चिन्हित कर लिया गया I महाराजा निषादराज की प्रतिमा का अनुमानित लागत लगभग 20 से 25 लाख रुपए हैं जिसमें एक लाख रुपए महापौर  द्वारा दिए जाने की घोषणा किया गया और सुधीर निषाद सीटू  द्वारा प्रतिमा के लिए 21, हजार रूपए देने की घोषणा की गई I       
           निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद द्वारा महापौर व पार्षद गण का धन्यवाद ज्ञापित किया  साथ में यह भी कहा प्रतिमा में समाज व अन्य सहयोग के बाद जो भी लागत आएगी उसको सामाजिक दायित्व समझ कर पूरा करूंगा I एक बार पुन पूरा निषाद समाज महापौर वह पार्षद गण का आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित करता है I 
           कार्यक्रम के दौरान निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद प्रेमचंद निषाद मोतीराम निषाद अमरजीत निषाद पार्षद हरीश चंद्र निषाद जिला पंचायत सदस्य मनजीत निषाद श्रीनाथ निषाद अच्छेलाल निषाद अरविंद निषाद अरुण निषाद श्याम लाल निषाद सुधीर निषाद राहुल निषाद हेमंत निषाद सहित समाज के सभी सम्मानित लोग मौजूद थे I

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने