जिलाधिकारी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई वृक्षारोपण समिति की बैठक।



       अयोध्या। जिलाधिकारी  नितीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सोहावल के सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा दिनांक 05, 06 व 07 जुलाई 2022 तथा 15 अगस्त 2022 को एक ही दिन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राप्त जनपद अयोध्या हेतु कुल 40.99 लाख पौधों का रोपण चरणबद्व रूप से कराने हेतु विभागवार निर्धारित लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण जन आन्दोलन के अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्य के क्रम में जनपद में दिनांक 05 जुलाई 2022 को 29,28757 पौधे, दिनांक 06 जुलाई  को 292750 पौधे, दिनांक 07 जुलाई को 292750 पौधे तथा दिनांक 15 अगस्त 2022 को 585500 पौधों कुल 4099757 पौधों को चरणबद्व रूप से रोपित करने हेतु वन विभाग सहित कुल 27 विभागों को उक्त दिनों हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है। 
जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को अपने लक्ष्य के सापेक्ष सम्बंधित नर्सरी से समय से पौधों को उठान सुनिश्चित करने तथा आवंटन के अनुसार निर्धारित तिथियों में लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को वृक्षारोपण की समस्त तैयारियों को भी समय से पूर्ण रखने के निर्देश दिये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डी0सी0 मनरेगा, सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने