रूदौली-अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के तीसरे दिन भी भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीएम जन्मदिन सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किये।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री जन्मदिन सेवा सप्ताह कार्यक्रम किया जा रहा है।और पीएम जन्मदिन सेवा सप्ताह को लेकर भाजपा विधायक रामचंद्र यादव विधानसभा क्षेत्र में अनेको कार्यक्रम कर रहे है।प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दूसरे दिन शुक्रवार को विधायक ने स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया।अयोध्या जनपद के अंतिम छोर पर रूदौली विधानसभा में स्थित सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम परिसर में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान को गति दी गयी।।जिसके बाद विधायक ने लोगो की समस्याओं को सुना।और समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को फोन कर जल्द ही समस्याओं को निस्तारण करने का निर्देश दिए।इस मौके जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू,श्रवण दूबे,वीरेंद्र शर्मा,युवा भाजपा नेता प्रवेश पांडेय,इंद्रेश कौशिक जी महराज,शीतला प्रसाद शुक्ला, अजय शुक्ला,दिनेश मिश्रा,उमाशंकर सिंह,ग्रामपंचायत अधिकारी अंकुर यादव,आदि लोग मौजूद रहे।