अयोध्या। राम नगरी के पार्षद बैठे धरने पर।जल समस्या के निदान को लेकर अपने ही पार्टी के विरोध में कर रहे हैं धरना प्रदर्शन। पार्षद का दावा पिछले 3 महीने से नहीं आ रहा है पानी।जल आपूर्ति बाधित होने के कारण लगभग 300 परिवार है परेशान। कई जगह के पार्षद एक साथ होकर जलकल के सामने बैठे धरने पर। अयोध्या नगर निगम के जोन कार्यालय के ठीक सामने स्थित है जलकर कार्यालय।अधिशासी अभियंता के खिलाफ लगाए नारे। भाजपा के वर्तमान पार्षद विनय जायसवाल के साथ कई पार्षद बैठे हैं धरने पर।