अयोध्या। समाजसेवी अर्चना तिवारी ने बताया कि हम लोग पूरे दिन अयोध्या की तमाम समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य रोड साफ सफाई ऐसे तमाम समाजिक मुद्दों को लेकर तमाम अधिकारियों से मिला गया है और उनको आग्रह किया गया है यदि 10 दिन के अंदर अयोध्या के सभी वार्डों की जन समस्या को नहीं सुधारा गया और अस्पतालों की दूर व्यवस्था को पूरी तरह से नहीं ठीक किया गया तो प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपनों को साकार करने के लिए भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा मैंने सभी अधिकारियों के संज्ञान में इस बात को डाल दिया है लेकिन दुख इस बात का है जैसे मैं शाम को 4:00 बजे घर पहुंचती हो तो पता चलता है 144 धारा को और आगे बढ़ा दिया गया है लेकिन मैं सभी नियमों का पालन करते हुए देश हित समाज हित के लिए संघर्ष करूंगी लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है मैं अधिकारियों से निवेदन करूंगी सत्य और न्याय के साथ सही फैसला करिए नहीं तो ईश्वर सब कुछ देख रहा है आप की कलम से गलत हो सकता है लेकिन उसकी कलम से कभी कुछ गलत नहीं होगा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं