अयोध्या। बुधवार को उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन का महा अधिवेशन प्रेस क्लब में आयोजित किया गया था जिसमें कुछ सीनियर अधिकारी उस अधिवेशन में किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए थे जिनको मुख्य अतिथि बनाया गया था उसी क्रम में आज क्षेत्रीय सचिव हसन अली ने पंकज यादव अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल उत्तर प्रदेश अयोध्या जल निगम, आनंद दुबे पीएम नागर कार्य इकाई जल निगम जनपद अयोध्या, विवेक कुशवाहा अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक उत्तर प्रदेश जल निगम अयोध्या को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मांग पत्र सौंपा क्षेत्रीय सचिव ने अधिकारियों को अपनी 9 मांगे सौंपी है जिसमें बॉडी शॉपिंग के आधार पर नियम विरुद्ध जबरन भेजे गए फील्ड कर्मियों को वापस बुलाकर विभागीय योजनाओं पर निर्धारित मानक के अनुसार तैनाती की जाए मृतक आश्रितों की नियुक्ति शीघ्र प्रदान किया जाए उत्तर प्रदेश जल निगम निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृत 10581 पदों के सापेक्ष दिनांक 14- 19-90 एवं 1-4-1991 से विनियमित किए गए कर्मचारियों की संवैधानिक तरीके से रोकी गई पेंशन को तत्काल बहाल किया जाए शासनादेश दिनांक 12- 4- 2011 द्वारा नियमित किए गए 4141 फील्ड कर्मचारियों को पेंशन एवं
सेवा निवृत्तक समस्त लाभ दिया जाए तथा पांचवी मांग दिनांक 1 -1- 2006 से 11-:3- 2010 तक षष्टम वेतनमान एरियर का भुगतान कराया जाए तथा मान्यता प्राप्त संगठन को क्षेत्रीय कार्यालय हेतु सर्व सुविधा युक्त कार्यालय भवन उपलब्ध कराया जाए और बॉडी शॉपिंग पर भेजे गए कर्मियों को नगर निगम के कर्मियों के साथ ही वेतन का भुगतान किया जाए और बॉडी शॉपिंग के कर्मियों को दिनांक 17 -10- 2021 से 6- 12- 2021 तक लंबित वेतन का भुगतान किया जाए तथा नवी मांग फील्ड कर्मचारियों को शीतकालीन वर्दी प्रदान किया जाए जिसको अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल उत्तर प्रदेश जल निगम अयोध्या के पंकज यादव ने मांग पत्र को लेते हुए क्षेत्रीय सचिव हसन अली को यह आश्वासन दिया कि जल्दी आपकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा
जिसमें कक्ष दिए जाने वाली मांग को उन्होंने कहा जल्द आपको कक्ष उपलब्ध करा दिया जाएगा