भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का एहसास कराएगा "लाइट एंड साउंड शो"।

भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का एहसास कराएगा 'लाइट एंड साउंड शो'
*- सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाइट एंड साउंड शो का किया लोकार्पण*
*- लाइट एंड साउंड शो के प्रतिदिन होंगे 2 शो, एक बार में देख सकेंगे 250 श्रद्धालु*
*- श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पूजा अर्चना*

*24 जून, मथुरा।* श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का अब नए अंदाज में देख सकेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइट एंड साउंड शो शुभारंभ कर दिया। लाइट एंड साउंड शो को देखकर श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण लीलाओं का एहसास भी कर सकेंगे। लाइट एंड साउंड शो को एक बार में 250 लोग देख सकेंगे। इसके प्रतिदिन दो शो होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने