परिवहन निगम डिपो की मरम्मत का कार्य निजी हाथों में सौपने का फैसला।

        जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में विकास नगर डिपो की बसों की मरम्मत का काम निजी हाथों में सौंपने का फैसला हुआ। हालांकि इस डिपो में आधे कर्मचारी पहले से ही आउटसोर्सिंग पर काम करते हैं।
       कानपुर के विकास नगर डिपो समेत 19 डिपो में बसों की मरम्मत निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया गया है। अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के डिपो में सीएनजी बसों की मरम्मत का काम निजी हाथों में है। विकास नगर डिपो में बसों की मरम्मत का काम 30 लोगों के जिम्मे हैं। हालांकि यह संख्या जरूरत के मुताबिक कम है।

         आउटसोर्सिंग पर नियुक्त हैं आधे कर्मचारी

अभी काम कर रहे लोगों में आधे आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त हैं। ऐसे में इस डिपो में बसों की मरम्मत का काम निजी हाथों में देने से कर्मचारियों पर बहुत ज्यादा असर नहीं होगा।डिपो का काम निजी हाथों में देने के बाद फोरमैन और सुपरवाइजर परिवहन निगम के स्थायी कर्मचारी ही होंगे। सिर्फ मैकेनिक निजी कंपनी के होंगे।

       उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार ने बताया कि निदेशक मंडल की बैठक में विकास नगर डिपो की बसों की मरम्मत का काम निजी हाथों में देने की जानकारी है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आदेश नहीं आया है।

       डिपो का काम निजी हाथों में देने के बाद फोरमैन और सुपरवाइजर परिवहन निगम के स्थायी कर्मचारी ही होंगे। सिर्फ मैकेनिक निजी कंपनी के होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने