अयोध्या श्री धर्म हरि चित्रगुप्त मंदिर में कलम दवात की पूजा के साथ हजारों की संख्या में भक्तों ने दीपदान किया।

    

  अयोध्या। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त पूजा होती है. कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं. चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर लेखनी, बहीखाता, दवात आदि की भी पूजा की जाती है।
      अयोध्या में भगवान श्री धर्म हरि चित्रगुप्त मंदिर पर भी प्रत्येक वर्ष प्रातः कलम दवात की पूजा होती है तथा सवेरे से रात तक अयोध्या में आए हुए कल्प वासी एवम अयोध्यावासी एवं मंदिरों के प्रतिनिधि तथा भक्तगण स्नान दर्शन के बाद भगवान चित्रगुप्त धर्म हरि मंदिर में दीपदान करते हैं हजारों की संख्या में यहां पर भक्त लोग आते हैं।
       प्रत्येक इस वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों हजार की संख्या में भक्तगण मंदिर में आए भगवान का दर्शन किया और दीपदान किया कायस्थ धर्म सभा अयोध्या द्वारा इस मंदिर में भक्तों के आने जाने के लिए जल की व्यवस्था बैठने की व्यवस्था की गई दीपदान के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया तथा पूड़ी प्रसाद की भी व्यवस्था की गई यह पूरा कार्यक्रम कार्य से धर्म सभा के अध्यक्ष सतीश कुमार सहाय एडवोकेट के मार्ग दर्शन में प्रभु की कृपा से हुआ धर्म सभा के हरिमोहन श्रीवास्तव उपाध्यक्ष विश्व दीप उपाध्यक्ष सचिव राजकुमार श्रीवास्तव एडवोकेट उपाध्यक्ष महासचिव श्याम कृष्ण श्रीवास्तव सचिव राजकुमार श्रीवास्तव कार्तिकेय श्रीवास्तव योगेश श्रीवास्तव संगठन सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव कौशलेंद्र श्रीवास्तव हिमांशु श्रीवास्तव विधि सलाहकार पल्लवी वर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ओम भास्कर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आदि सभी लोगों का सहयोग प्राप्त रहा।    हनुमानगढ़ी के डॉक्टर देवेशाचार्य जी आचार्य नारायण मिश्रा समाधि स्थल वरुण दास जी महाराज आदि ने भी दर्शन पूजन किया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने