अयोध्या। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के तमाम उद्योगपति पहुंचे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट से पूरा परिवार भारी सुरक्षा के बीच राम मंदिर पहुंचा।
देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, दामाद आनंद पीरामल, बेटे आकाश अंबानी-अनंत अंबानी और बहू श्लोका भी साथ रही। परिवार के सभी सदस्यों ने भगवान राम के दर्शन किया।
मुकेश अंबानी परिवार की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को 2.51 करोड़ रुपये दान में दिए गए। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि भगवान श्री राम आ गए हैं, 22 जनवरी को पूरे देश में राम दिवाली होगी। उन्होंने कहा कि मैं इस क्षण का साक्षी बनकर अपने को बड़ा सौभाग्यशाली मानता हूं।