रामलला की तीसरी मूर्ति, जो अयोध्या के राममंदिर में स्थापना के उद्देश्य से बनाई गई थी।

       अयोध्या में बने भव्य राममंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने के उद्देश्य से बनाई गई तीसरी रामलला मूर्ति भी सामने आ गई है, जिसे शिल्पकार गणेश भट्ट ने काले पत्थर से काटकर बनाया है। इस पत्थर💐 कृष्ण शिला 💐कहा जाता है। जो गहरे काले रंग का है।

       रामलला के मंदिर में स्थापना की दौड़ में शामिल यह तीसरी मूर्ति को बनाने के लिए मूर्तिकार गणेश भट्ट ने एक खेत में मौजूद यह काला पत्थर चुना।

       हालांकि अब राममंदिर के गर्भगृह के लिए अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई काले ग्रेनाइट की मूर्ति स्थापित हो चुकी है दोनों अन्य दावेदार भी मंदिर परिसर के भीतर अपनी मूर्ति स्थापित कराने के प्रयास में है।  राजस्थान के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे द्वारा बनाई गई सफेद संगमरमर की मूर्ति भी इसी क्रम में शामिल है। हालाकि ये दोनों मूर्तियां मंदिर के गर्भगृह में स्थापित न हो सकीं परन्तु इन्हें भी राममंदिर में ही स्थान प्राप्त हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने