राम मंदिर दर्शन -: मात्र एक हजार रुपये में भगवान राम का दर्शन, तथा आना-जाना, खाना फ्री।

       अयोध्या में भगवान राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद पहले  दिन से ही लाखों लोगों की भीड़ भगवान राम के दर्शन पाने के लिए पहुँची। भक्तों की इसी भावना को देखते हुए उन्हें केवल एक हजार रुपये में अयोध्या आने-जाने, रहने-खाने और दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यदि आप भी भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं, तो आप भी केवल एक हजार रुपये खर्च कर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

        भाजपा ने अपने सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से उन सभी लोगों को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था करें, जो लोग भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं। यह योजना आज 23 जनवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी। पूरे देश के हर लोकसभा क्षेत्र, हर विधानसभा क्षेत्र और हर ब्लॉक स्तरीय मंडल से लोगों को अयोध्या ले जाने की तैयारी है। अनुमान है कि इस योजना के के साथ साथ अपने स्तर पर लगभग एक करोड़ राम भक्त 25 मार्च तक  रामलाल के दर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को इस बीच लोगों को अयोध्या में प्रशासनिक सुविधाओं में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों से अयोध्या के लिए सात ट्रेनें ले जाई जा रही हैं। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों की भी व्यवस्था की जाएगी। बिहार से 29 जनवरी से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी और यह 25 मार्च तक चलती रहेंगी। इसी प्रकार पूरे देश के सभी राज्यों से राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर उन्हें दर्शन कराने की तैयारी है। विश्व हिंदू परिषद अपने स्तर पर लगभग 5000 कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जाकर भगवान राम के दर्शन करने की तैयारी में है।

        दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों से अयोध्या तक आने में ही कई हजार रुपये खर्च हो जाते हैं लेकिन इस यात्रा को मात्र ₹1000 में ही कराया जाएगा। इस यात्रा पर आने वाला शेष खर्च पार्टी नेता या सांसद-विधायकों के द्वारा वहन किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने