केंद्रीय बजट 2024 25 पर प्रेस वार्ता

      
     अयोध्या। जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्रीय बजट 2024 25 पर प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट सर्व समावेशी है। मोदी सरकार के सभी बजट की तरह इस बजट में भी समाज के सभी वर्गों का ध्यान दिया गया है। सभी को साथ लेकर चलने वाला बजट मोदी जी के विजन को दर्शाता है। मोदी जी सदैव कहते हैं कि उनके लिए चार सबसे बड़ी जाति है, महिला, युवा,किसान,गरीब इस बजट में सभी के लिए नई संभावनाएं हैं। बजट में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार और कौशल समावेशी, मानव संसाधन और विकास एवं सामाजिक न्याय शहरी विकास ऊर्जा संरक्षण और संरचना नवाचार अनुसंधान और विकास नई पीढ़ी का सुधार कृषि से संबंधित क्षेत्र में 1लाख 52 हजार करोड रुपए देने का निर्णय किया है। देश के 400 जिले में डिजिटल सार्वजनिक और संरचना का उपयोग करते हुए हरि फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा। 25000 ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसमों के अनुकूल सड़के उपलब्ध चलाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में सभी जमीनों को अन्य भूखंड पहचान संख्या दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि पंजीकरण कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। जनजातीय समुदाय को सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नति ग्राम अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिससे देश के 63000 गांव में 5 करोड़ जनजातीय लोगों को लाभ मिलेगा। भारत के गांव और शहर में रहने वाले करोड़ों लघु उद्यमियों को सशक्त करने वाली मुद्रा लोन सीमा बढ़ाकर 10 लाख से 20 लाख रुपए कर दिया गया है। शिक्षा के बजट में 2013-14 में 1 लाख 65 हजार 667 करोड़ रुपए था अब सरकार ने अभूतपूर्व बृद्धि करके 1 लाख 25 हजार 368 करोड़ रुपए किया है। यह बजट बहुत ही शानदार है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने