9 साल की नायरा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज


      दुर्ग। शहर की  कक्षा पांच में पढ़ने वाली नायरा अपनी उपलब्धि को दुर्ग शहर के विद्यायक गजेन्द्र यादव के निवास में सौजन्य मुलाकात कर बताई। विद्यायक ने भी अपने क्षेत्र की नन्ही बालिका का सम्मान अपने निवास में गोल्ड मैडल और सर्टिफिकेट देकर बधाई और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती अलका बाघमार, विजेंद्र भारद्वाज और पूर्व पार्षद नीलधर पाल मौजूद रहे।


     इसके पहले भी नायरा ने 05 साल 11 माह की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भारत की सबसे छोटी लड़की के रूप में अपना नाम दर्ज किया था। नायरा का नाम प्रश्न प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकों में भी शामिल किया गया है। उसने राष्ट्रीय किताब मेला रायपुर, राजिम, मेला नगर निगम दुर्ग, महाशिवरात्रि मेला दुर्ग और अन्य जगहों पर अपनी कहानी सुनाते हुए अपने बचपन के शौक को जताया।

      छत्तीसगढ़ की उभरती हुई बाल कलाकार नायरा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने