अयोध्‍या में विकास प्राधिकरण का बुलडोजर ने 600 बिस्वा में कराई गई अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त।


            अयोध्या। विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर आठ में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर चला ADA का बुलडोजर। शुक्रवार को प्रवर्तन दल की टीम ने लगभग 600 बिस्वा में कराई गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त किया। एडीए की ओर से चलाए जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान के तहत यह कार्रवाई हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राधिकरण ने 29 अन्य स्थलों को भी चिन्हित किया है।
         सोहावल चौराहे के निकट दो अलग-अलग स्थानों पर जो 40-50 विस्वा के लगभग है, इसके अलावा बेनीपुर गांव के पास लग लगभग 4- 5 सौ बिस्वा में कराई गई अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्यवाही। अवैध प्लाटिंग का लेआउट विकास प्राधिकरण द्वारा पास नहीं कराया गया था।
         ऐसा माना जा रहा है कि यदि विकास प्राधिकरण से ले- आउट पास कराया गया होता तो वह नियम अनुसार ही पास होता ऐसी दशा में प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही ना की जाती।
       विकास प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण कराया जाता रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने