बाराबंकी। अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रशासन नें सोमवार को चलाया बुलडोजर। बाउंड्रीवाल को गिर दिया गया। वहीं, अवैध कब्जे की रिपोर्ट में गलत जानकारी देने पर लेखपाल पर भी कार्यवाही हो सकती है।
नगर पालिका परिषद बाराबंकी के कोठीडीह में अधिवक्ता की शिकायत की कि छह हजार वर्गफीट में सर्वजीत ने कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद सोमवार को नवाबगंज तहसीलदार भूपेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश पर कानूनगो और लेखपाल की टीम मौके पर पहुंची, बुलडोजर से अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।
सर्वजीत का कहना है कि उसकी जमीन है, बिना पैमाइश और नोटिस दिए बगैर कार्रवाई की गई है। तहसीलदार के अनुसार Bबताया कि अवैध निर्माण ढहा दिया गया है।