गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी है। शुक्रवार को जीडीए का बुलडोजर प्रवर्तन जोन-एक में पहुंचा। जोन प्रभारी और अपर सचिव के नेतृृत्व में यहां जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर की मदद से 18 बीघा भूमि पर विकसित हो रही कालोनी को कर दिया ध्वस्त। उक्त कालोनी का निर्माण अवैध रूप से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किया जा रहा था।
जीडीए के अपर सचिव ने बताया कि ग्राम मोरटा के खसरा संख्या 1157, 1160, 1161 पर अवैध रूप से कालोनी बनाई जा रही थी। बाउंड्री वाल के अलावा जो भी निर्माण किए गए थे, बुलडोजर से सबको ध्वस्त कर दिया गया और करीब 18 बीघा जमीन को अवैध निर्माण से मुक्त करा दिया गया। प्रवर्तन दस्ते ने बुलडोजर की मदद से अवैध कालोनी में बनी विद्युत लाईन और ट्रांसफार्मर को भी गिरा दिया।
अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के दौरान अपर सचिव ने संबंधित अभियंताओं को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। मानचित्र स्वीकृति के बिना एक भी निर्माण न होने पाए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि मानचित्र स्वीकृत कर किए गए निर्माण में ही अपना पैसा निवेश करें। इसमें कोई चूक हुई तो आपकी जीवन पर कमाई बर्बाद हो सकती है।