सदस्यता अभियान-2024 की कार्यशाला भा0 ज0 पा0 जिला कार्यालय सहादतगंज में चलाई गई।

      अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर की सदस्यता अभियान- 2024 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सहादतगंज में चलाई गई। इस कार्यशाला में पूरे मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला के मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र रहे। कार्यशाला में मुख्य रूप से महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष महानगर अभिषेक मिश्रा अध्यक्ष टिल्लू सिंह क्षेत्रीय मंत्री विजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी हर्षवर्धन सिंह आदि रहे। 
       महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत बंदनऔर अभिनंदन किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस कार्यशाला की महत्ता को बताया।
       मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा ने बताया कि भाजपा में दो प्रकार की सदस्यता होती है एक प्राथमिक एक सक्रिय सदस्यता। प्राथमिक सदस्यता 3 वर्ष के लिए तथा सक्रिय सदस्यता 6 वर्ष के लिए होती है।  उसके बाद सदस्यता शून्य हो जाती है पुनः से सदस्यता ग्रहण करना पड़ता है इस बार की सदस्यता ग्रहण करने के लिए 01 सितंबर 2024 से सदस्यता अभियान शुरू होगा, उन्होंने बताया की सदस्यता अभियान में घर-घर संपर्क करना प्रमुख प्राथमिकता है सदस्यता लेने की प्रक्रिया में पहला कदम मिस कॉल देकर, दूसरा कदम एसएमएस पर लिंक से, तीसरा कदम एसएमएस द्वारा सदस्यता कार्ड प्राप्त करना है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने