उ०-प्र ०मा०शि०संघ 9 अगस्त को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर करेगा मंडलीय धरना।


      अयोध्या। उ०-प्रदेश०मां०शि० संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 9 अगस्त को को विभिन्न शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर मंडल अध्यक्ष अयोध्या, अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में व जिला अध्यक्ष अयोध्या राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अयोध्या में 1 बजे अपराहन से धरना दिया जायेगा, इसके उपरान्त 4 बजे मुख्यमंती को संबोधित सापन सौंपा जायेगा।
जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन योजन को बहाल किये जाने, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किये जाने, राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी चिकित्सीय सुविधा दिये जाने, वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय दिये जाने, आमेलित विषय विशेषज्ञों को 2005 के पूर्व के विज्ञापन को देखते हुए पुरानी पेंशन योजना में शामिल किये जाने, एन०पी० एस० को अतिशीघ्र अपडेट किये जाने आदि मांगो को लेकर धरना दिया जायेगा।          
      जिलाध्यक्ष अयोध्या राजेश प्रतापसिंह, जिला संरक्षक भृगुनाथ शुक्ला, जिला मंत्री-यशवीर सिंह, कोषाध्यक्ष- राहुल देव वर्मा, चन्द्रशेखर सिंह, मनोज तिवारी, नितिन यादव, तिलकधारी,  वृजेश दत्त द्विवेदी, श्रीप्रकाश, जगजीवन चतुर्वेदी, शिव प्रसाद आदि ने सभी सम्मानित शिक्ष‌क साथियों से धरने में शामिल होने तथा धरने को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने