अयोध्या। इस बार 72 वें पूज्य झूलेलाल का चालीसा महोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा रामनगर संत कवल राम दरबार रामनगर से निकली गई। संत कवल राम दरबार से नाका मकबरा चौक रिकाबगंज सिविल लाइन होते 8हुए गुप्तार घाट पहुँचेगी। वहां पहुंचकर साई नितिन लाल के भजन पूजन एवं पुनः दर्शन के पश्चात भंडारा एवं विसर्जन किया जाएगा। सिंधु सेवा मंडल अयोध्या द्वारा यह 72 वां झूलेलाल महोत्सव शोभायात्रा है।
इस शोभा यात्रा में सिंधु सेवा मंडल के संरक्षक मोहन मध्यान अध्यक्ष अमृत राजपाल महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल तथा संदीप माध्यम राकेश तलवीरा राजकुमार मोटवानी कन्हैया लाल सागर ओम प्रकाश भूमि मनमोहन रेडीमेड नारायण आदि बड़ी संख्या में लोग सम्म्लित हुए। कोषाध्यक्ष संदीप मध्यान ने बताया कि पूर्व काल में सूखा पड़ने पर सिंधु देश के लोगों ने 40 दिन तक उपवास रखा तथा सिंधु नदी पर पूजा की जिससे वरुण देवता प्रसन्न हुए और बारिश हुई सूखा दूर हुआ। इसी प्रथा को पूर्व काल से लोग अब तक निभाते चले आ रहे हैं। इस शोभा यात्रा में लोग बड़े भक्ति भाव से एकत्रित होकर शोभा यात्रा में शामिल होते हैं ऐसा मानते हैं इस यात्रा से वरुण देवता की कृपा हम सब पर बराबर बनी रहेगी। इस शोभा यात्रा में देश के प्रति प्रेम जगाने वाली झांकियां भ्रष्टाचार को दूर करने की झलकियां देश को प्रदूषण मुक्त बनाने वाली झलकियां आदि प्रमुख रहीं जो जनमानस को जागृत करने वाली तथा प्रेरणा दायक रही।