अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह स्मृति उपवन में धूमधाम से मनाया गया 94वा बलिदान दिवस

      गोंडा। अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह स्मारक स्मृति उपवन में, उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करके और पुष्प सुमन अर्पित करके महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,देश के वीर सपूत श्री बाबू द्वारिका सिंह का 94 बलिदान दिवस पूरे धूमधाम से और विधि विधान से मनाया गया ।
        इस अवसर अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष संत बहादुर सिंह, अरविंद सिंह के नेतृत्व में विधिवत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण के बाद राष्ट्रगान और जय जयकार के नारे लगाए गए।

        इस मौके पर सेनानी परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ग्राम सभा की अधिकतर लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने