महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया।




      अयोध्या में एससी एसटी संगठनों के द्वारा भारत बंद कर सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी रिजर्वेशन में  कोटा व क्रिमीलियर को संसद के इसी सत्र में संविधान संशोधन लाया जाए और मूल संविधान को किया जाए। एससी और एसटी की लिस्ट बनाने और बदलने का अधिकार सिर्फ़ राष्ट्रपति महोदय को ही है।तथा अनुच्छेद 341 और 342 के तहत जो व्यवस्था है, उसे 9वीं अनुसूची में डालकर कोर्ट के हस्तक्षेप से आरक्षण के मुद्दे क मुक्त करने की मांग को लेकर गुलाबबाडी पार्क पर इकट्ठा होकर वहाँ से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे श्रद्धेय निर्मल बौद्ध जी ने बताया कि यदि सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो 11 सितम्बर को जंतर मंतर नई दिल्ली में भी जोरदार बिरोध प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें डॉ अम्बेडकर युवा संगठन,भीम आर्मी व अनेकों अम्बेडकरवादी बौद्धिष्ट  संगठन शामिल हुए जिसके दौरान मुख्य रूप से देवेश कुमार पिंटू,अजय बौद्ध,संजय रावत,जगदीश बौद्ध,राजेश कुमार,अरून बौद्ध,पवन बौद्ध,लल्लन अम्बेश,मुकेश बौद्ध,दिलीप बौद्ध,भरत बौद्ध,सूरज बौद्ध,मदन‌,महेश, राहुल भारती,बिकास आदि अन्य हजारों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने