:उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में समायोजन और वेतन निर्धारण समेत कई मांगों को लेकर हजारों संविदाकर्मी आठ अक्टूबर को सांकेतिक सत्याग्रह करेंगे. हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर होने वाले इस सत्याग्रह के माध्यम से करीब 40 हजार संविदाकर्मियों, आउटसोर्सकर्मियों की आवाज बुलंद की जाएगी.
संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन के महामंत्री कन्हैया लाल पांडेय ने बताया कि परिवहन निगम में मार्ग संचालन का लगभग 85 प्रतिशत सहभागिता संविदा चालकों की है. हर विषम परिस्थितियों में भी बस संचालन करके एक-एक पैसा निगम कोष में जमा करते हैं. इसके बाद भी उनके साथ प्रतिकूल व्यवहार होता है. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में निगम में कार्यरत संविदा चालकों और परिचालकों का समायोजन किया जाता है. इसमें मुख्यालय की ओर से 35 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है.