14 कोसी परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा।

       अयोध्या : 14 कोसी परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ है। अयोध्या धाम  42 किलोमीटर के घेरे तक के परिक्रमा मार्ग पर राम नाम का जयकारों से गुंजायमान रहा। कार्तिक शुक्ल अक्षय नवमी तिथि पर शाम 6.32 बजे इसकी शुरुआत हुई। परिक्रमा आज दोपहर बाद 4.44 बजे तक रहा। भक्त राम मंदिर समेत 5000 मंदिरों की परिक्रमा भक्तों नें की।
       ऐसी मान्यता है कि कार्तिक अक्षय नवमी पर भगवान श्रीराम की नगरी की परिक्रमा करने से सभी पाप धुल जाते हैं। इस परिक्रमा में देश भर के 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं नें अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा किया।

       राम नगरी की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। कार्तिक माह के पूरे महीने अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आम दिनों से ज्यादा रहती है। कल्पवासी राम नगरी में कल उपवास करने के बाद यह परिक्रमा करते हैं 

         

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने