उ0 प्र0 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार, 9 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात की। सीएम योगी और पीएम मोदी के बीच महाकुंभ के समापन के बाद ये पहली मुलाकात है। जिसमें राज्य से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार यूपी में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और सांगठनिक चुनाव और प्रदेश में होनी वाली नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई। पीएम मोदी और सीएम योगी की बैठक में कुंभ के विभिन्न आयामों पर भी बातचीत हुई।
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की थी। ऐसा माना जा रहा है कि नड्डा के साथ बैठक में भी इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई।
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पर भी फैसला होना है।
कैबिनेट विस्तार के अलावा यूपी बीजेपी के अध्यक्ष के लिए भी नाम की घोषणा होनी है। कुछ नाम दौड़ में हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, बीएल वर्मा, धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र देव सिंह के नाम इस दौड़ में है।