सुबह क्षितिज पर सूर्य अपनी किरणे बिखेर रहा था इसी बीच आसमान ने बादलों पर डेरा जमा लिया। इतना अंधेरा छा गया कि सड़कों पर गुजर रहे वाहन चालकों को लाइटें ऑन करनी पड़ गईं। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ बुधवार की देर शाम तक पूरे यूपी में सक्रिय हो चुका है। इसका प्रभाव सप्ताह की शुरुआत से ही दिखने लगा था जब हवा का रुख पछुआ से बदलकर पुरवा हो गया था।मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कई जिलों में एक से दो बार बौछार पड़ सकती है। कुछ स्थानों पर बारिश तेज होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद शुक्रवार को और अधि बारिश के होने के संकेत हैं। इसके पूर्व बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को बहराइच और संतकबीर नगर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बहराइच में कई जगह बारिश के साथ ओले गिरने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
Tags
मौसम