हर-हर महादेव के जयकारे से रामनगरी शिव भक्ति में पूरी झूम उठा। सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर सरयू घाटों से लेकर शिवालयों तक आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सावन के सोमवार पर दो से तीन लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।
शनिवार रात से ही कांवड़ यात्रा का दौर तेज हो गया था। सरयू तट पर रातभर शिव भक्तों का आवागमन बना रहा। श्रद्धालु सरयू में स्नान कर जल भरकर बोल बम के गगनभेदी नारों के साथ नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ का अभिषेक पूजन किया। बस्ती के श्रद्धालुओं के कांवड़िया श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं ने सरयू से नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक-पूजन किया।
Tags
कांवड़िया अयोध्या।