अयोध्या। सेवानिवृत्ति की ऐसी विदाई जिसे देख सबकी आंखे नम हो गई। समान्यतः जब कोई किसी विभाग से सेवानिवृत्त होता है तो विदाई कार्यक्रम आयोजित कर शुभकामनाएं देते हैं तथा उनकी तारीफ कर कुछ उपहार भेंट कर विदा कर दिया जाता है, लेकिन शनिवार को आईजी अयोध्या के कार्यालय में नियुक्त मुख्य आरक्षी चालक श्रीप्रकाश शुक्ला का सम्मान कर विदाई दी। पुलिस महानिरीक्षक की जो गाड़ी सेवानिवृत्त श्री शुक्ला जी चलाते थे उसी सरकारी गाड़ी में शुक्ला जी को बिठाकर पुलिस महानिरीक्षक ने गाड़ी में धक्का लगाकर श्री शुक्ला की विदाई की।
अपने रिटायरमेंट के समय उसी गाड़ी में आईजी की सीट पर सम्मान के साथ बैठे थे। उन्हें आईजी प्रवीण कुमार ने अपने कर्मचारियों के साथ ससम्मान गाड़ी में धक्का लगा कर विदा किया।
इसी गाड़ी में सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजेन्द्र प्रसाद भी बैठे थे।