अयोध्या। राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां और विदेशी राजनयिक एवं अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि यहां आ चुके हैं तथा 5 सितंबर को भूटान के प्रधानमंत्री दोसा शेरिंग टोबगे भी यहां आ रहे हैं।
इसके अलावा उनके सम्मान दोपहर के लंच का भी इंतजाम किया गया है। उन्हें रामलाल का दर्शन कराया जाएगा। सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का मास्टर प्लान जिला प्रशासन ने तैयार कर लिया है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूटान पीएम टोबगे के आगमन पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अलावा केंद्र सरकार के भी प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
उन्होंने बताया कि वह भारत दौरे पर आ चुके हैं और दो दिन वह बिहार राज्य में रहेंगे। इसके बाद पांच सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे वह यहां आएंगे। करीब चार घंटे वह जनपद में रहनें के बाद नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उनके दौरे को लेकर जिलाधिकारी टीकाराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर, सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे व अन्य अफसरों के साथ सोमवार की सायंकाल श्रीराम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया था। इस दौरान भूटान पीएम के आवागमन का रुप भी निर्धारित किया गया।
भूटान के प्रधानमंत्री दोसा शेरिंग टोबगे के श्रीराम जन्मभूमि परिसर में आगमन पर तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारी उनकी अगवानी करेंगे और फिर रामलला का दर्शन के साथ राम दरबार का भी दर्शन कराएंगे। इसके अलावा कुबेर टीले पर कुबेरेश्वर महादेव का दर्शन कराया जाएगा।