अयोध्या में प्रसव कराने पहुंचीं CHC अधीक्षक को आशाओं ने ओटी में किया बंद।


          अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल में सिजेरियन प्रसव कराने पहुंचीं रुदौली सीएचसी की अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी को आशा बहुओं ने ऑपरेशन थियेटर में बंद कर दिया। उनकी इस कार्यशैली से प्रसव पीड़ा से कराह रहीं गर्भवतियों की जान खतरे में पड़ गई। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान ने जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
        इसके बाद एसडीएम सविता राजपूत, सीओ सदर योगेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष रौनाही संदीप सिंह बड़ी संख्या में पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। इसके बाद चिकित्सक को बाहर निकलवाया, तब गर्भवतियों का सीजर कर प्रसव कराया गया। इस प्रकरण में पुलिस को तहरीर देने की तैयारी चल रही है।
         सीएचसी सोहावल में आशा बहुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ माह पहले अधीक्षक रहीं डॉ. फातिमा से नाराजगी के चलते सीएमओ ने उन्हें हटाकर रुदौली का प्रभारी बना दिया, जबकि वहां की अधीक्षक डॉ. अर्पणा कोहली को सोहावल में तैनाती दी गई, लेकिन उनके अक्सर नदारद रहने के कारण गर्भवतियों की जान खतरे में पड़ जाती है।
         ऐसे में सीएमओ दूसरी चिकित्सकों को बुलाकर प्रसव करा रहे हैं। शुक्रवार को भी डॉ. अर्पणा अनुपस्थित रहीं। सूचना मिली तो सीएमओ ने सीएचसी पहुंच कर उन्हें अनुपस्थित किया और प्रसव कराने के लिए डॉ. फातिमा को बुलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने