सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे जवान का नगर से गांव तक हुआ स्वागत, निकली सम्मान यात्रा।


       मुलताई| ग्राम हेटी निवासी मनोज मालवीय भारतीय सेना में नायक पद से सेवानिवृत्त हुए। मंगलवार को मनोज मालवीय मां ताप्ती की नगरी मुलताई पहुंचे। मनोज के रेलवे स्टेशन पर उतरते ही बाजे के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने मनोज को खुली जीप में बैठाकर ताप्ती मंदिर लाए। यहां मां ताप्ती का पूजन करने के बाद सम्मान यात्रा निकाली।
       नगर के मुख्य मार्ग से निकली सम्मान यात्रा का नगरवासियों ने स्वागत किया। मनोज का स्वागत करते हुए फूल बरसाए। बस स्टैंड पर बाजे और पटाखे फोड़कर स्वागत किया। मनोज मालवीय ने भारतीय सेना में नायक के रूप में लंबे समय तक सेवा दी। बैंगलुरू से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम हेटी के लिए लौटे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, असम सहित अन्य स्थानों पर पदस्थ रहकर देश सेवा की। मुलताई से ग्राम हेटी तक सम्मान यात्रा निकाली। जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। मनोज मालवीय ने युवाओं को अनुशासन और देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने