गोंडा। देवीपाटन मंडल की बहु प्रतीक्षित परियोजना अयोध्या-गोंडा-बलरामपुर राष्ट्रीय मार्ग की छह लेन की डिजाइन तैयार हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजे नक्शे के अनुसार 65 किलोमीटर लंबी सिक्सलेन का आठ किलोमीटर हिस्सा अयोध्या रिंगरोड में शामिल रहेगा।
नवाबगंज में निर्माणाधीन अयोध्या रिंग रोड से निकली 57 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन राष्ट्रीय मार्ग पुरानी सड़क (गोंडा-नवाबगंज)के दक्षिण होते हुए गोंडा शहर में प्रस्तावित रिंगरोड में जुड़ेगा जो शामली एक्सप्रेस-वे में जुड़ जाएगा।
यह मार्ग बनने के बाद अयोध्या से गोंडा 35 किलोमीटर व गोंडा से बलरामपुर 22 किलोमीटर दूर रह जाएगा। बलरामपुर व श्रावस्ती के साथ नेपाल तक के लोगों का भी अयोध्या पहुंचना आसान हो जाएगा।