थानाध्यक्ष रौनाही व चौंकी इंचार्ज सत्तीचौरा की मेहनत से चोरों का पर्दाफाश।





       अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौंकी सत्तीचौरा क्षेत्र में अपने खेतों को जानवरों से बचाने के लिये किसानों द्वारा लगाई गई झटका मशीन की बैटरियों की पिछले महीने से लगातार हो रही चोरी से परेशान किसानों नें कांग्रेस नेता रुद्र प्रताप सिंह सहित एक दर्जन किसानों ने चौकी इंचार्ज सत्तीचौरा सत्यम अग्रवाल व थानाध्यक्ष रौनाही लालचंद सरोज से मिलकर उक्त चोरों के प्रकोप से निजात दिलाते हुये, बैटरियां वापस दिलाने की मांग की थी। ज्ञातव्य हो कि बरई खुर्द , रामनगर, सहजौरा, बड़ागांव सहित आदि लगभग दो दर्जन गांवों में बैटरी के साथ उनके इंजन से तेल, किसानों के ट्यूबवेल में रखे अनाज सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो रहे थे। ऐसे में थानाध्यक्ष लालचंद सरोज ने मुखबिरों का तगड़ा नेटवर्क बिछाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारियों की बेहतर सूझबूझ व तत्परता के चलते, उक्त चोरों के समूह तथा चोरी की बैटरिया व अन्य समान खरीदने वाले पूरे गिरोह पर शिकंजा कसते हुये, बड़ी कामयाबी हासिल कर ली गई है। जिसका खुलासा अतिशीघ्र किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने