मुंडेरवा पुलिस ने ग्राम चौकीदारों को वितरित किए कंबल, ठंड से बचाव की दी जानकारी।



बस्ती। थाना मुंडेरवा परिसर में आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह द्वारा सभी ग्राम चौकीदारों को कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने ग्राम चौकीदारों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में अवगत कराया तथा ड्यूटी के दौरान सतर्क रहकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक जावेद खान, मिथिलेश मिश्रा, हेड मुहर्रिर विनय कुमार, कांस्टेबल मुंशी पंकज कुमार त्रिपाठी, सूरज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने