नई दिल्ली नितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए। एक लंबे अरसे के बाद भाजपा के अध्यक्ष पद पर नया चेहरा देखने को मिल रहा है। नबीन ने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में नबीन की ताजपोशी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी समेत भाजपा के बड़े बड़े नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान नबीन को माला पहनाकर बधाई दी। पीएम ने अपने वक्तव्य में कहा कि पार्टी से जुड़े मुद्दों में वो मेरे बॉस है।